अलमसीरा टीवी के अनुसार हमलावर सऊदी युद्धक विमानों ने रविवार को सनआ के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को तीन बार, अस्सौरा शहर के नहज़ा क्षेत्र को तीन बार और शहर बनी अलहारिस के उरूक़ क्षेत्र को तीन बार अपने हमलों का निशाना बनाया।
सऊदी गठबंधन के विमानों ने अरहब शहर के अस्समा शहर सेन्हान के हज़ीज़ नामक क्षेत्रों पर चार बार बमबारी की।
हमलावर सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने शनिवार को भी सनआ प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों को कई बार अपने हमलों का निशाना बनाया था।
सऊदी अरब, अमरीका, संयुक्त अरब इमारा और कुछ अन्य देशों की सहायता से मार्च 2015 से यमन पर हमलों के साथ ही इस देश का ज़मीनी, हवाई और वायु परिवेष्टन किए हुए है।
यमन पर सऊदी अरब और उसके घटकों के हमलों में अब तक 16 हज़ार से अधिक यमनी शहीद, दसियों हज़ार घायल और लाखों बेघर हो चुके हैं।